:
Breaking News

पीएमसीएच में सीएम का अचानक निरीक्षण, सुबह महिलाओं के खाते में राशि भेजने के बाद भी नहीं लिया ब्रेक—एक्शन मोड में नीतीश कुमार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पूरे दिन एक्शन मोड में नजर आए। सुबह राज्य की 10 लाख लाभुक महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित करने के बड़े समारोह के बाद भी वे आराम करने के बजाय लगातार फील्ड में सक्रिय रहे। कार्यक्रम खत्म होते ही दोपहर में वे ओल्ड सचिवालय पहुंचे और अपने कार्यालय कक्ष व पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद शाम में मुख्यमंत्री अचानक राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच पहुंच गए, जहां उन्होंने वार्डों का औचक निरीक्षण किया, डॉक्टरों से बातचीत की और मरीजों की स्थिति जानी।

निरीक्षण के दौरान सीएम ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं, साफ-सफाई और इलाज की व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को इलाज के दौरान कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य से लोग पीएमसीएच में इलाज करवाने आते हैं, इसलिए हर मरीज का ख्याल रखना अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने इलाज, व्यवहार और व्यवस्था—तीनों में सुधार पर जोर दिया।

सुबह महिलाओं के खाते में सीधा लाभ भेजने के बाद दोपहर सचिवालय निरीक्षण और शाम में पीएमसीएच का औचक दौरा—एक ही दिन में सीएम की यह सक्रियता साफ संकेत देती है कि चुनाव बाद वे पहले से ज्यादा तेज रफ्तार से काम करने के मूड में हैं। सरकारी तंत्र को भी स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अब लापरवाही या सुस्ती नहीं चलेगी। मुख्यमंत्री लगातार फील्ड में उतरकर व्यवस्था को ज़मीनी स्तर पर परख रहे हैं और निर्देश भी तुरंत दे रहे

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *