:
Breaking News

सम्राट चौधरी के गृह विभाग संभालते ही एक्शन मोड में बिहार पुलिस, पटना के बेऊर और बाढ़ जेल में तड़के छापेमारी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य पुलिस एक बार फिर एक्शन मोड में दिखी। शनिवार तड़के पटना के बेऊर सेंट्रल जेल और बाढ़ उपकारा में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। प्रशासन को आशंका थी कि हाल की कई आपराधिक वारदातों की साजिश जेल के अंदर से रची गई हो सकती है।

सुबह करीब 5 बजे बेऊर जेल में भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी शुरू की गई। सिटी एसपी (पूर्वी–मध्य), एडीएम और अन्य अधिकारी स्वयं अभियान में मौजूद रहे। सभी वार्डों की गहन तलाशी ली गई। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभी जारी है और बरामदगी से संबंधित पूरी जानकारी ऑपरेशन पूरा होने के बाद जारी की जाएगी।

पटना और आसपास के क्षेत्रों में हाल के दिनों में लगातार बढ़ी आपराधिक घटनाओं के बीच यह छापेमारी बेहद अहम मानी जा रही है। सूत्र बताते हैं कि कई गंभीर मामलों की कड़ी बेऊर जेल से जुड़ने की आशंका पहले भी जताई जाती रही है, इसी कारण से नियमित रूप से सख्त सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं।

उधर बाढ़ उपकारा में भी सुबह 6 बजे पुलिस, एसडीपीओ, एसडीएम और कई थानों की टीम ने अचानक पहुंचकर तलाशी शुरू की। एक-एक वार्ड की बारिकी से जांच की गई। करीब एक घंटे चले इस अभियान में सभी आठ वार्डों, जिसमें महिला वार्ड भी शामिल है, की सघन तलाशी ली गई। हालांकि बाढ़ जेल से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।

बिहार पुलिस का यह संयुक्त एक्शन बताता है कि जेलों के अंदर से आपराधिक नेटवर्क खत्म करने के लिए इस बार शासन सख्त मूड में है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *