:
Breaking News

Samastipur News: पूजा पर्व पर यात्रियों को बड़ी राहत, कई रूटों पर चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Alam Ki Khabar | Bihar News | Patna News | Samastipur News | पूजा पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कई रूटों पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

समस्तीपुर, 29 सितंबर आलम की खबर: आगामी पूजा और त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों का संचालन आनंद विहार, नई दिल्ली, शकूरबस्ती और योगनगरी ऋषिकेश सहित विभिन्न प्रमुख शहरों से बिहार के कई स्टेशनों के लिए किया जाएगा।

समस्तीपुर मंडल से जुड़े यात्रियों के लिए इन विशेष ट्रेनों में शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी, हाजीपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल हैं।

आनंद विहार-जोगबनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 04008 आनंद विहार-जोगबनी फेस्टिवल स्पेशल 10 अक्टूबर से 7 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। ट्रेन आनंद विहार से सुबह 8:30 बजे रवाना होकर हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी, नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट और फारबिसगंज होते हुए अगले दिन दोपहर 3 बजे जोगबनी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04007 जोगबनी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 11 अक्टूबर से 8 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। यह ट्रेन जोगबनी से शाम 6:30 बजे रवाना होकर फारबिसगंज, अररिया कोर्ट, पूर्णिया, कटिहार, नवगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी और हाजीपुर होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी।

दिल्ली-सीतामढ़ी के बीच भी विशेष ट्रेन

ट्रेन संख्या 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी फेस्टिवल स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल और बैरगनिया होते हुए सीतामढ़ी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 17 अक्टूबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

आनंद विहार-मुजफ्फरपुर के बीच सप्ताह में दो दिन ट्रेन

ट्रेन संख्या 04028 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन सोनपुर और हाजीपुर होते हुए मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को संचालित होगी।

योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर के बीच भी सेवा

ट्रेन संख्या 04314 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। ट्रेन सोनपुर और हाजीपुर होते हुए मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04313 मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश फेस्टिवल स्पेशल 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

नई दिल्ली-सुपौल के बीच प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 04072 नई दिल्ली-सुपौल फेस्टिवल स्पेशल 1 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा होते हुए सुपौल पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 3 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन संचालित होगी। ट्रेन सुपौल से चलकर सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी और हाजीपुर होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।

शकूरबस्ती-दरभंगा के बीच छह दिन चलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 04098 शकूरबस्ती-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, घोड़ासहन, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड और कमतौल होते हुए दरभंगा पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04097 दरभंगा-शकूरबस्ती फेस्टिवल स्पेशल 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

दिल्ली-कामाख्या के बीच भी फेस्टिवल स्पेशल

ट्रेन संख्या 04076 दिल्ली-कामाख्या फेस्टिवल स्पेशल 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी और कटिहार होते हुए कामाख्या पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04075 कामाख्या-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी।

आनंद विहार-लौकहा बाजार के बीच प्रतिदिन ट्रेन

आनंद विहार-लौकहा बाजार-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन भी प्रतिदिन किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार फेस्टिवल स्पेशल 29 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। यह विभिन्न स्टेशनों से होकर अगले दिन लौकहा बाजार पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।

त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों के परिचालन से बिहार के विभिन्न शहरों और दूसरे राज्यों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवा उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर मंडल में पूजा पर्व को लेकर विशेष ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

Alam Ki Khabar WhatsApp Channel Follow करें:

समस्तीपुर और बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए Alam Ki Khabar WhatsApp Channel को Follow करें।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *