:
Breaking News

कल्याण बिगहा में CM नीतीश का भावुक पल, पिता–माता और पत्नी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण के बाद शनिवार को पहली बार अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचकर अपने दिवंगत पिता, स्वतंत्रता सेनानी स्व. कविराज रामलखन सिंह को याद किया। मुख्यमंत्री ने ‘कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका’ में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी माता स्व. परमेश्वरी देवी और दिवंगत पत्नी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमाओं पर भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री के साथ उनके बड़े भाई सतीश कुमार, परिवार के अन्य सदस्य व निकट संबंधी भी उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता सेनानी रामलखन सिंह और दिवंगत परिजनों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर स्मृतियों को नमन किया।

कार्यक्रम में सांसद कौशलेन्द्र कुमार, कई विधायक, विधान पार्षद, जदयू के वरिष्ठ नेता, जिले के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक-पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। पटना प्रक्षेत्र के आईजी जितेन्द्र राणा, पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., नालंदा के डीएम कुंदन कुमार और एसपी भारत सोनी भी मौजूद रहे।

गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। नीतीश कुमार ने अपने पारंपरिक देवी स्थान—भगवती मंदिर—में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पैतृक घर के पास स्थित तालाब में मछलियों को दाना भी डाला। गांव और आसपास के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बेहद उत्साहित दिखे।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं पर बात की। मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने सभी मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *