:
Breaking News

लखीसराय जिले का दौरा करेंगे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, प्रशासन ने तैयारियाँ पूरी कीं

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा 30 नवंबर 2025 (रविवार) को लखीसराय जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम अनुसार, उनका पूरा भ्रमण सड़क मार्ग से होगा।

कार्यक्रम के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री सुबह 5 बजे लखीसराय से देवघर (झारखंड) के लिए जमुई–खैरा–सोनो–चकाई मार्ग होते हुए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे वे बासुकीनाथ से तिलकपुर, लखीसराय के लिए वापस प्रस्थान करेंगे।

शाम 5 बजे उपमुख्यमंत्री तिलकपुर पहुंचकर निर्धारित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 5:30 बजे तिलकपुर से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका रूट बड़हिया–मोकामा–बाढ़–बख्तियारपुर–फतुहा होकर निर्धारित किया गया है।

भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने सभी विभागों को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

डीएम लखीसराय की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों, प्रखंड विकास अधिकारियों, अंचलाधिकारियों और नगर निकायों को सतर्कता एवं समन्वय बनाए रखने को कहा गया है।

उपमुख्यमंत्री के आगमन पर खनिज विकास पदाधिकारी को स्वागत एवं साथ रहने की जिम्मेदारी दी गई है।

नजारत शाखा को जिला अतिथि गृह में कमरा आरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है।

अग्निशमन विभाग को फायर यूनिट तैनात करने और

स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है। पत्र के अनुसार उपमुख्यमंत्री का ब्लड ग्रुप A+ बताया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक को विशेष निर्देश दिए गए हैं।


जिला प्रशासन ने उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *