:
Breaking News

समस्तीपुर में चोरी का मामला सुलझा, रोसड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 4 गिरफ्तार, चोरी का सामान व औज़ार बरामद

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन कर लिया है। घटना प्रभु ठाकुर मोहल्ला की है, जहाँ मिथलेश कुमार मिश्रा (पिता स्व. मधुकांत मिश्रा), निवासी बड़ी दुर्गा, वार्ड-09, थाना रोसड़ा के बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने रात्रि में चोरी की थी।
इस संबंध में रोसड़ा थाना कांड संख्या 409/25, दिनांक 28.11.25, धारा 305/331 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आज इस चोरी कांड का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान 4 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी किया गया सामान तथा घटना में प्रयुक्त औज़ार भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी
1. सीमा देवी, पति मनोज सहनी
2. शशि कुमार ठाकुर, पिता मेघु ठाकुर
3. विक्की कुमार, पिता प्रमोद सहनी
4. आर्यन कुमार, पिता तेजू सहनी

सभी निवासी : फुलवारी टोला, थाना रोसड़ा, जिला समस्तीपुर

बरामद सामान

लाल रंग के झोले में रखा काले पोलिथिन के अंदर सोना जैसा कनफुल

घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा व पिलास

छापेमारी / कार्रवाई करने वाली टीम

1. पी.एन. लालबाबू कुमार, थानाध्यक्ष, रोसड़ा

2. पु.अ.नि. सुभाषचंद्र मंडल, रोसड़ा थाना

3. परि. पु.अ.नि. चंदन कुमार, रोसड़ा थाना

4. पु.अ.नि. अनिश कुमार, रोसड़ा थाना

5. पु.अ.नि. बृजकिशोर सिंह, रोसड़ा थाना

6. पीटीसी राजू कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल की टीम

पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रोसड़ा थाना क्षेत्र में इस सफल कार्रवाई से लोगों में राहत व पुलिस पर भरोसा बढ़ा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *