Breaking News
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
लखीसराय डीएम का औचक निरीक्षण: समाहरणालय से गांधी मैदान तक सफाई, जलनिकासी और खेल सुविधाओं में सुधार का सख्त निर्देश
- Reporter 12
- 29 Nov, 2025
लखीसराय, 29 नवम्बर 2025 — जिला पदाधिकारी लखीसराय श्री मिथिलेश मिश्र द्वारा आज समाहरणालय परिसर, गांधी मैदान तथा आसपास के प्रमुख स्थलों का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ़–सफाई, जलनिकासी, सार्वजनिक सुविधाओं और खेल अवसंरचना को बेहतर बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। डीएम ने सबसे पहले समाहरणालय परिसर का निरीक्षण किया, जहाँ कार्यालय भवनों, प्रवेश द्वार, पार्किंग स्थल और आमजन के आवागमन वाले हिस्सों की साफ़-सफाई की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित शाखाओं को नियमित सफाई सुनिश्चित करने, नालियों की त्वरित सफाई कराने और जलजमाव की सभी संभावनाओं को समाप्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने गांधी मैदान का निरीक्षण किया और मैदान की असमान सतह व जलजमाव की समस्या पर तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई का आदेश दिया। डीएम ने मैदान को अधिक मजबूत, सुरक्षित और खेल गतिविधियों के अनुकूल बनाने पर बल देते हुए गांधी मैदान परिसर में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण का निर्देश दिया, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं को बेहतर सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आसपास स्थित पोखरों का भी जायजा लिया। पोखरों में जमा कचरा और गाद पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों को तुरंत सफाई, गाद निकासी एवं जल संरक्षण की दिशा में ठोस पहल करने का आदेश दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित परिसर जनता की सुविधा के साथ-साथ प्रशासन की कार्यकुशलता के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







