:
Breaking News

समस्तीपुर में मनचलों से तंग आकर 17 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद समस्तीपुर

समस्तीपुर: मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मदूदाबाद गांव में मनचलों की लगातार छेड़खानी से परेशान एक 17 वर्षीय इंटर छात्रा ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार का आरोप है कि कुछ लड़के महीनों से उसे रास्ते में रोकते, मोबाइल नंबर मांगते और पीछा करते थे। घटना वाले दिन आरोपी अपने दोस्तों के साथ घर पहुंचा और छात्रा को जबरन खींचकर ले जाने लगा। छात्रा की मां के विरोध करने पर लड़के भाग गए, लेकिन इसी सदमे में छात्रा कमरे में गई और फांसी लगा ली।

परिजनों के मुताबिक, लड़की कई बार परिवार को उत्पीड़न की जानकारी दे चुकी थी। परिजनों ने आरोपी के घर जाकर शिकायत भी की थी, जिसके बाद उसने माफी मांगी थी। लेकिन शनिवार को वह फिर घर आया और लड़की को जबरदस्ती ले जाने की कोशिश की। मृतका की मां ने पुलिस को कई बार कॉल किया, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। कुछ ही देर बाद जब मां कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो छात्रा फंदे से लटकी मिली। उसे उतारा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों का यह भी कहना है कि घटना के समय 20–25 लड़के घर के आसपास जमा हो गए थे और गंदी गालियां देते हुए धमका रहे थे। विरोध होने पर सभी फरार हो गए। मृतका इंटर की छात्रा थी और छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि उसके भाई प्राइवेट टीचर, गोताखोर और इंजीनियर हैं।

थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और परिवार की लिखित शिकायत पर कार्रवाई शुरू की जा रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *