:
Breaking News

ताजपुर में खेत से 3627 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी फरार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद समस्तीपुर

समस्तीपुर: मद्य निषेध इकाई (सीआईडी) की गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार तड़के करीब 3 बजे ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में सड़क किनारे खेत से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। कुल 3627.855 लीटर शराब जब्त की गई है, जिसमें चार अलग-अलग ब्रांड की 375 एमएल और 180 एमएल साइज की 10,473 बोतलें शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान कारोबारी मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान मोतीपुर निवासी श्याम कुमार साह के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ उत्पाद थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कार्रवाई में मद्य निषेध निरीक्षक मुकेश कुमार, सहायक संजीत कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *