:
Breaking News

लखीसराय फिल्म महोत्सव 2025: बिहार के सिनेमा को नई उड़ान, ‘परीक्षा’ से आगाज़ – ‘छेल्लो शो’ से शानदार समापन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय: 3–5 दिसंबर तक होने वाला लखीसराय फिल्म महोत्सव 2025 इस बार अधिक भव्य और समृद्ध रूप में आयोजित किया जा रहा है। जिले के दौरे पर आए बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पोस्टर जारी कर कहा कि यह महोत्सव “लखीसराय ही नहीं, बल्कि बिहार के सिनेमाई परिदृश्य में एक सराहनीय पहल” है।

महोत्सव में NFDC के सहयोग से भारतीय पैनोरमा की फिल्में, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फीचर-नॉन फीचर फिल्में और फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड, मुंबई द्वारा सम्मानित लघु फिल्में प्रदर्शित होंगी। इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) ने भी महोत्सव को सहयोग दिया है।

समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में डीएम मिथिलेश मिश्र, एडीएम नीरज कुमार, फिल्मकार रविराज पटेल, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी प्राची कुमारी और डीपीआरओ रवि कुमार ने प्रदर्शित होने वाली फिल्मों की आधिकारिक सूची जारी की।

उद्घाटन 'परीक्षा' से, समापन अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त ‘छेल्लो शो’ से

प्रकाश झा प्रोडक्शन की चर्चित फिल्म ‘परीक्षा’ ओपनिंग फिल्म होगी। वहीं भारत से ऑस्कर तक पहुँची गुजरी फिल्म ‘छेल्लो शो’ ग्रैंड फिनाले के रूप में दिखाई जाएगी।

फीचर फिल्में

परीक्षा, मट्टो की साइकिल, तूफ़ान मेल ऐट डाउन, भगवज्जूकम, स्वाहा, सेलेस्टिना एंड लॉरेंस, न्यूटन, अंधाधुन, छिछोरे, गांधी, पा और छेल्लो शो।

डॉक्यूमेंट्री व नॉन-फीचर फिल्में

लखीसराय म्यूज़ियम डिस्कवरी, लखीसराय डिस्कवरी ऑफ़ अ फ़ॉरगॉटन हिस्ट्री, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सरदार पटेल, वंदे मातरम्, एक था गाँव, बहुरूपिया।

लघु फ़िल्में

ओबुर, क्रॉसिंग बॉर्डर्स, जूयें, मॉनसून वॉक, मूविंग फ़ोकस, गिद्ध – द स्कैवेंजर, सायकिल, चिपटकदुमपा।

तीन दिन—सिनेमा का संगम

महोत्सव में फिल्म स्क्रीनिंग के साथ पैनल डिस्कशन, मास्टर क्लास, यंग फिल्ममेकर्स सेशन आयोजित होंगे। इनमें FTII पुणे के पूर्व छात्र भी शामिल होंगे।

गेस्ट लाइनअप

अनुरिता झा, अजय ब्रह्मात्मज, मोहित मट्टू, रवि शेखर, अभय कुमार सिन्हा, आर.एन. दास, विक्रम कुमार, अंकिता केरकेट्टा, निशान्त उज्जवल जैसे नाम शामिल होंगे।
इसके अलावा देवाशीष मखीजा, पैन नलिन, एम गनी, विकास कुमार, प्रो. हितेंद्र पटेल, अभिनव कुमार, रूस की ऐना शलशिना और मरियाना बोरगो वीडियो संदेश या VC से जुड़ेंगे।

उद्घाटन समारोह

कार्यक्रम का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। साथ में बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा, सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल और गृह सचिव प्रणव कुमार उपस्थित रहेंगे।

कई भाषाओं का संगम

महोत्सव में हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, बंगला, मगही, बज्जिका सहित कई भाषाओं की फिल्में दर्शकों के लिए प्रदर्शित की जाएँगी। आयोजकों के अनुसार यह महोत्सव लखीसराय के लिए सांस्कृतिक समृद्धि और सिनेमाई विविधता का अद्भुत अवसर होगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *