:
Breaking News

पटना में जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान शुरू, सड़क किनारे होटल और दुकानों पर बुलडोजर का एक्शन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना में आज से फिर से अतिक्रमण के खिलाफ स्पेशल ड्राइव शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश के तहत यह अभियान पूरे शहर में चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि आम जनता की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा, लेकिन अवैध कब्जों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सोमवार को शहर के कई इलाकों में बुलडोजर का इस्तेमाल करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाया गया। सचिवालय के पास की सड़क और आसपास के हॉटलों में जब यह कार्रवाई शुरू हुई, तो लोग खाना खा रहे थे। बुलडोजर एक्शन देखकर वहां मौजूद लोग बिना खाना खत्म किए भाग गए।

पटना सदर के अंचलाधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में कार्रवाई से पहले तीन दिन पहले ही नोटिस जारी किया गया था और जगह खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया था। अतिक्रमणकारियों ने नोटिस की अवहेलना की, जिसके बाद बुलडोजर का इस्तेमाल कर कार्रवाई की गई।

शहर में मल्टी-एजेंसी अभियान

जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार 9 टीमों का गठन किया गया है, जो शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण हटाने का काम करेंगी। अभियान पटना नगर निगम के छह अंचलों—नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर, अजीमाबाद, पटना सिटी—साथ ही नगर परिषद खगौल, फुलवारीशरीफ और दानापुर निजामत में भी चलाया जाएगा।

आम जनता और नियम दोनों का ध्यान

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अतिक्रमण हटाते समय आम जनता की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और दोबारा कब्जा करने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अभियान के दौरान यातायात पुलिस भी विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाएगी।

जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई नियमित रूप से की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को हर महीने अग्रिम रूप से अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान का कैलेंडर तैयार करने और फॉलोअप टीम को सक्रिय रखने का निर्देश दिया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *