:
Breaking News

लखीसराय डीएम की सख़्ती: AC/DC मिलान पर विभागों को अल्टीमेटम

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय, 01 दिसंबर 2025: जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में AC/DC मिलान पर अहम बैठक हुई। डीएम ने स्पष्ट कहा कि वित्तीय अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी विभाग लंबित AC/DC बिलों का तुरंत निपटारा करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि देरी, लापरवाही और शिथिलता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में विभागवार समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई विभागों ने AC बिल तो दे दिए हैं, लेकिन DC बिल लंबित हैं। इस पर डीएम ने सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुराने AC बिलों का मिलान कर निर्धारित अवधि के भीतर DC बिल उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि अगली समीक्षा बैठक में विभागों का मूल्यांकन केवल वास्तविक प्रगति के आधार पर होगा।

डीएम मिश्र ने कहा कि सुव्यवस्थित वित्तीय प्रबंधन प्रशासनिक दक्षता बढ़ाता है और योजनाओं के संचालन की गति तेज करता है। इसलिए सभी विभाग समन्वय बनाकर लंबित बिलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, नजारत उपसमाहर्ता प्राची कुमारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पम्मी रानी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) वंदना पाण्डेय, वरीय कोषागार पदाधिकारी रमेश कुमार सुमन, अखिलेश कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *