:
Breaking News

लखीसराय फ़िल्म महोत्सव 2025 की धूम—तैयारियाँ अंतिम चरण में, गोवा IFFI तक पहुँची गूँज

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय। 03 से 05 दिसंबर तक होने वाले लखीसराय फ़िल्म महोत्सव 2025 की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। महोत्सव को लेकर न केवल बिहार में, बल्कि देश-विदेश में भी उत्साह देखा जा रहा है। गोवा में हाल ही में संपन्न अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव (IFFI) में भी लखीसराय फ़िल्म महोत्सव की चर्चा विशेष रूप से सुर्खियों में रही।

जिलाधिकारी एवं महोत्सव निदेशक मिथिलेश मिश्र ने बताया कि देशभर के फ़िल्मकार और सिने-प्रेमी महोत्सव में भाग लेने के लिए लगातार संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा—
“यह साबित करता है कि बिहार, विशेषकर लखीसराय, में सिनेमा और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए अपार संभावनाएँ हैं। बस निरंतर प्रयास की जरूरत है।”

महोत्सव के संयोजक एवं सिनेयात्रा के सचिव रविराज पटेल ने कहा कि फ़िल्म महोत्सव दर्शकों को दुनिया की कला, संस्कृति, भाषाओं और मानवीय कथाओं से जुड़ने का अद्भुत अवसर देता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष ऐसे प्रेरक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत फ़िल्मों का विशेष प्रदर्शन होगा, जो दर्शकों को नई संवेदनाएँ और दृष्टि प्रदान करेंगी।

यह आयोजन भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती (मेधा दिवस), देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती और ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव का उद्देश्य इन महापुरुषों की विरासत, देश की सांस्कृतिक धरोहर और कला-साहित्य को सम्मान देना भी है।

लखीसराय फ़िल्म महोत्सव 2025, प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है। उम्मीद है कि इस बार महोत्सव लखीसराय को सिनेमा की नई दिशा और व्यापक पहचान दिलाएगा

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *