:
Breaking News

लखीसराय में उद्योग विकास को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक, स्टार्टअप व रोजगार पर फोकस

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय।जिले में उद्योग एवं उद्यमिता को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स, जनप्रतिनिधि, निजी स्कूल संचालक, बैंकिंग सेक्टर के प्रतिनिधि सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

बैठक में जिले में उद्योगों के विस्तार, स्टार्टअप प्रोत्साहन, एमएसएमई योजनाओं की जानकारी व्यापक स्तर पर पहुँचाने तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर विकसित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। डीएम ने विभागीय टीमों को निर्देश दिया कि योजनाओं की जानकारी को सरल तरीके से गाँव-गाँव तक पहुँचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा लाभान्वित हो सकें।

बैठक में उपस्थित प्रतिभागियों ने कृषि आधारित उद्योग, सड़क संपर्कता सुधार, स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग, युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने जैसे कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिला पदाधिकारी ने सभी सुझावों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

डीएम मिथिलेश मिश्र ने बताया कि आने वाले डेढ़ महीने में जिले में फिल्म फेस्टिवल, युवा महोत्सव व विज्ञान प्रदर्शनी, कृषि आधारित परिचर्चा, अंतर-विभागीय बैठकें तथा ‘रीकनेक्ट लखीसराय’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों को युवाओं में नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

उन्होंने कहा कि जिले में उद्योगों के विकसित होने से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार भी मिल सकेगा।

बैठक में वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रूपेश कुमार झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, बैंक अधिकारियों सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *