:
Breaking News

Samastipur News: समस्तीपुर में 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के चालान; त्योहारों से पहले सख्ती

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Alam Ki Khabar | Bihar News | Patna News | Samastipur News | समस्तीपुर में अगस्त से 14 अक्टूबर तक 8,146 वाहनों की जांच हुई और 3,526 के चालान काटे गए। जानिए हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और परमिट उल्लंघन पर हुई कार्रवाई।

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर 2026:दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए समस्तीपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है। जिला परिवहन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 से 14 अक्टूबर तक जिले में 8,146 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 3,526 वाहनों के चालान काटे गए।


त्योहारों के दौरान सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। जांच के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने, ओवरलोडिंग, परमिट संबंधी अनियमितताओं तथा लहरियाकट तरीके से मोटरसाइकिल चलाने के मामलों में कार्रवाई की गई।


अगस्त में 3,125 वाहनों की जांच हुई और 1,198 चालान काटे गए। जुर्माने की राशि 1.20 करोड़ रुपये बताई गई। सितंबर में 3,517 वाहनों की जांच में 1,445 चालान काटे गए और जुर्माने की राशि 1.44 करोड़ रुपये रही। अक्टूबर की पहली से 14 तारीख तक 1,504 वाहनों की जांच हुई, 883 चालान काटे गए और जुर्माने की राशि 82 लाख रुपये दर्ज की गई।


हेलमेट या सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने वाले 913 वाहन चालकों से 9,13,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। ओवरलोडिंग के 310 मामलों में 77,26,360 रुपये का जुर्माना लगाया गया। बिना परमिट या परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले 441 वाहनों से 44,10,000 रुपये वसूले गए। लहरियाकट तरीके से मोटरसाइकिल चलाने वाले 13 चालकों पर 65,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।


जिला परिवहन कार्यालय ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ओवरलोडिंग से बचने और आवश्यक कागजात साथ रखने की अपील की है। त्योहारों के दौरान सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है।


Alam Ki Khabar

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *