:
Breaking News

समस्तीपुर: विद्यापतिनगर में बोलेरो लूट कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में 09 नवंबर 2025 की रात को हुए बड़े लूट कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है। इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक दलसिंहसराय प्रसाद ने बताया कि, कांड में पाँच से सात अज्ञात अपराधियों ने हाजीपुर से पूर्णिया जा रहे ट्रक (नंबर बीआर 01 जीपी 2906) को रोका और ट्रक सहित लदे 150 कार्टन नमकीन चिप्स को लूटकर भाग गए थे।घटना की सूचना ट्रक चालक से प्राप्त होने पर वादी लालेश राय ने 10 नवंबर को विद्यापतिनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर थाना ने कांड संख्या 169/25 धारा 310(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देशन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय के नेतृत्व में इस कांड की तहकीकात की गई। डीआईयू शाखा समस्तीपुर के सहयोग से अनुसंधान के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया:
गिरफ्तार अपराधी का नाम रणधीर कुमार, पिता स्वार्थ राय, निवासी डुमरी दक्षिणी, थाना मोहनपुर, जिला समस्तीपुर वहीं दूसरे गिरफ्तार अपराधी का नाम अरविंद कुमार, पिता रामाधार राय, निवासी डुमरी दक्षिणी, थाना मोहनपुर जिला समस्तीपुर,गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के निशानदेही पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जौनापुर हाई स्कूल से घटना में प्रयुक्त बोलेरो (नंबर बीआर 07 पीए 4307) जब्त की गई। साथ ही मोहदीनगर थाना के सहयोग से लूटी गई ट्रक और 27 कार्टन नमकीन आइटम भी बरामद किया गया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में लिया।फिरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

छापेमारी दल में शामिल रहे:

पु.नि. पिंकी प्रसाद, दलसिंहसराय अंचल, समस्तीपुर

पु.नि. शिवपूजन कुमार, डीआईयू प्रभारी, समस्तीपुर

पु.अ.नि. सूरज कुमार, थाना विद्यापतिनगर

पु.नि. शक्ति कुमार, थाना विद्यापतिनगर

पु.अ.नि. प्रिंस प्रशांत भारत, डीआईयू शाखा

सिपाही संतोष कुमार, डीआईयू शाखा विद्यापतिनगर थाना के अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध सूचना मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *