:
Breaking News

आंतरिक संसाधन समिति की बैठक में डीएम ने राजस्व वृद्धि पर दिया जोर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समाहरणालय लखीसराय में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाणिज्य कर, निबंधन, परिवहन, खनन, सहकारिता, वन, मत्स्य, नगर परिषद लखीसराय एवं बड़हिया, माप-तौल, विद्युत, बीएचयू और राजस्व विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में जिले के आंतरिक संसाधनों की प्राप्ति, उपयोग और लक्ष्य प्राप्ति की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने सभी विभागों को वार्षिक लक्ष्य, अब तक की उपलब्धि, चालू माह एवं आगामी माह के लक्ष्य से संबंधित स्पष्ट प्रस्तुति देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाएँ समयबद्ध और परिणाममुखी हों, ताकि जिले के राजस्व संग्रहण को गति मिल सके।

सभी विभागों ने अपनी उपलब्धियाँ, चुनौतियाँ और आगे की कार्ययोजनाएँ प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, नए राजस्व स्रोतों की पहचान और विभागीय समन्वय को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि अगले माह की कार्ययोजना पूरी तरह व्यावहारिक और क्रियान्वयन योग्य हो।

बैठक में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन, नजारत उप समाहर्ता प्राची कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *