:
Breaking News

देश का मौसम बदला: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में दित्वाह से भारी बारिश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

उत्तर भारत में सर्दी अचानक तेज हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड में तापमान कई जगह 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। हरियाणा के हिसार में पारा 3.5 डिग्री तक गिर गया, जो मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा स्थान रहा। पहाड़ी राज्यों में हालात और कठोर हैं। उत्तराखंड के मसूरी, नैनीताल, टिहरी और चमोली में तापमान 2–6 डिग्री तक पहुंच गया है। हिमाचल में ताबो -8°C और शिमला 5°C पर रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने 4–5 दिसंबर को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
आईएमडी ने अगले 4 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान और 2–3 डिग्री गिरने की चेतावनी दी है। हिमाचल, ओडिशा, मेघालय और मणिपुर में घने कोहरे की संभावना है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है। कश्मीर घाटी में सभी स्टेशनों पर पारा शून्य से नीचे है। श्रीनगर -4.4°C और पुलवामा के कोनिबल में -5.5°C दर्ज हुआ, जिससे जनजीवन प्रभावित है।
दक्षिण भारत में चक्रवात दित्वाह के अवशेष अभी भी असर दिखा रहे हैं। चेन्नई, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश जारी है। तटीय क्षेत्रों में हवाएं 50–60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं, जो 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। सिस्टम अगले 24–36 घंटों में कमजोर होने की उम्मीद है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *