:
Breaking News

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा—भारत-पाक तनाव को थामने में मेरी भूमिका, नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यह दोहराया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव कम कराने में उनकी अहम भूमिका रही है। वॉशिंगटन में हुई कैबिनेट बैठक में उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि उनके हस्तक्षेप से कई अंतरराष्ट्रीय संघर्ष थमे और इसके लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार का पात्र माना जाना चाहिए।

बैठक में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने “आठ बड़े युद्ध” खत्म कराने में मदद की और हर बार उन्हें बताया गया कि इसके लिए नोबेल पुरस्कार दिया जा सकता है। ट्रंप के अनुसार, अगर रूस-यूक्रेन संघर्ष समाप्त होता है तो उन्हें नोबेल मिलने की संभावना बताई जा रही है, लेकिन सवाल यह है कि पहले जिन आठ युद्धों को उन्होंने रोकने का दावा किया, उनका क्या? इसी दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीमा पर 2025 में अचानक बढ़े तनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि “उस समय तत्काल युद्धविराम संभव हुआ, और इसमें अमेरिका ने भूमिका निभाई थी।”

ट्रंप ने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य पुरस्कार पाना नहीं, बल्कि “जानें बचाना” है, लेकिन वेनेजुएला की कार्यकर्ता और 2025 की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरीना मचाडो भी मानती हैं कि उनके प्रयास सम्मान के योग्य हैं।

बता दें कि मई 2025 के बाद से ट्रंप 60 से अधिक बार यह दावा सार्वजनिक रूप से दोहरा चुके हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम उनकी मध्यस्थता से संभव हुआ। जबकि भारत ने हमेशा की तरह किसी भी तीसरे पक्ष की दखलअंदाज़ी से स्पष्ट इनकार किया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *