:
Breaking News

समस्तीपुर में जांच के नाम पर लूट! बिना डिग्री वाले कर रहे जांच, स्वास्थ्य विभाग गहरी नींद में

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल अब डराने लगा है। समस्तीपुर शहर, रोसड़ा, हसनपुर, सिंघिया, विभूतिपुर, शिवाजीनगर और दलसिंहसराय—जिले का कोई भी इलाका अब सुरक्षित नहीं बचा। अस्पतालों और जांच केंद्रों में खुलेआम लूट का धंधा चल रहा है और स्वास्थ्य विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बिना किसी मान्यता और डिग्री वाले लोग मेडिकल जांच कर रहे हैं, रिपोर्टें तैयार कर रहे हैं और मरीजों को गुमराह किया जा रहा है। इससे मरीजों की जान तक खतरे में पड़ रही है, लेकिन विभाग की ओर से कार्रवाई तो दूर, पूछताछ तक नहीं।

लोगों का आरोप है कि सरकारी दरों के नाम पर जांचें कई गुना महंगी वसूली जा रही हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी सिर्फ फाइलों में धूल झाड़ने तक सीमित हैं। शिकायतें महीनों से उठ रही हैं, पर जमीनी सच्चाई नहीं बदल रही।

जनता का सवाल तेज़ है—
क्या स्वास्थ्य विभाग अब भी सोता रहेगा या समस्तीपुर में चल रही इस खुलेआम लूट और फर्जीवाड़े पर कोई कार्रवाई होगी?

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *