:
Breaking News

समस्तीपुर में अवैध नर्सिंग होम्स का जंगल! रोसड़ा-दलसिंहसराय से हसनपुर-सिंघिया तक मौत का कारोबार, स्वास्थ्य विभाग कब जागेगा?

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल अब बेकाबू हो चुका है। समस्तीपुर शहर, रोसड़ा, दलसिंहसराय, हसनपुर, सिंघिया, विभूतिपुर, शिवाजीनगर—लगभग हर इलाके में अवैध नर्सिंग होम्स खुलेआम चल रहे हैं। बिना पंजीकरण, बिना मानक सुविधाओं और कई जगह तो बिना डिग्रीधारक स्टाफ के—मौत का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।

सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग, एएनएम, सीivil प्रशासन और जिला स्तर के जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह अवगत होने के बावजूद आंखें मूंदे बैठे हैं। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नोटिस और दिखावटी जांच—लेकिन अवैध क्लीनिक, नर्सिंग होम्स और फर्जी जांच केंद्र दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं।

जिले के लोग अब सवाल पूछने लगे हैं:
आखिर कब लगेगी इस अवैध मेडिकल माफिया पर रोक? कब जागेगा स्वास्थ्य विभाग? क्या प्रशासन सिर्फ कागज़ी कार्रवाई करता रहेगा और लोग यूँ ही अपनी जान गंवाते रहेंगे?

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई नर्सिंग होम्स में डॉक्टर नाम के सिर्फ बोर्ड लगे हैं। अंदर मरीजों का इलाज कंपाउंडर, झोलाछाप और डिप्लोमा तक न रखने वाले लोग कर रहे हैं। कई मौतें दबा दी जाती हैं, कई शिकायतें फाइलों में दफ्न हो जाती हैं—पर कार्रवाई का नाम नहीं।

समस्तीपुर के नागरिकों का एक ही सवाल—
“जिले को कब मिलेगी सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधा? और प्रशासन कब इस बेखौफ मेडिकल माफिया के खिलाफ असली कार्रवाई करेगा?”

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *