:
Breaking News

लखीसराय के DPRO सबसे सक्रिय, जिले की एक भी खबर नहीं बचती उनकी निगाह से

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय जिले में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की सक्रियता इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। जिले के DPRO अपनी त्वरित कार्यशैली और पैनी नज़र के कारण मीडिया जगत में सबसे सक्रिय अधिकारी माने जा रहे हैं।

जिले के किसी भी कोने से कोई घटना, कार्यक्रम या गतिविधि सामने आती है, तो वह DPRO की नजर से बिल्कुल नहीं बचती। यही कारण है कि लखीसराय की एक-एक खबर न केवल स्थानीय मीडिया तक पहुँचती है, बल्कि राज्य स्तर के पोर्टल न्यूज़ से लेकर अखबारों तक में निरंतर प्रकाशित होती रहती है।

DPRO द्वारा बनाए गए आधिकारिक मीडिया ग्रुप में खबरें समय पर उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे जिले के मीडिया बंधुओं को समाचार एकत्र करने में काफी आसानी होती है। उनकी इसी तत्परता के कारण लखीसराय की खबरें सबसे पहले और सबसे सटीक रूप में पत्रकारों तक पहुँचती हैं।

पत्रकारिता जगत का मानना है कि अगर जिले में खबरों की उपलब्धता और पारदर्शिता का कोई मजबूत स्रोत है, तो वह लखीसराय के DPRO ही हैं, जिनकी मेहनत और सक्रियता ने जिला सूचना तंत्र को एक नई गति और धार दी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *