:
Breaking News

स्कूल जाने के दौरान शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, अररिया में मचा हड़कंप; दो बदमाश बाइक से पहुंचे थे

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अररिया। सुबह नरपतगंज थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब मध्य विद्यालय कन्हैली में कार्यरत शिक्षिका शिवानी कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।

सुबह करीब 9 बजे शिवानी कुमारी रोज की तरह फारबिसगंज से स्कूटी पर विद्यालय जा रही थीं। जैसे ही वह डुमरिया के पश्चिम 17 नंबर रोड स्थित भोला बाबा मंदिर के पास पहुंचीं, तभी बाइक सवार दो अज्ञात युवक अचानक पीछे से उनकी ओर बढ़े और करीब से फायरिंग कर दी। गोली लगते ही शिक्षिका सड़क पर गिर पड़ीं।

घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अररिया सदर अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद तेज रफ्तार में फरार हो गए।

बताया जाता है कि मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं और पिछले दो वर्षों से अररिया जिले में शिक्षक सेवा दे रही थीं। घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। हमले का कारण क्या था और इसमें कौन लोग शामिल थे, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

इस हत्या ने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने शिक्षिका की हत्या को बेहद शर्मनाक बताते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *