:
Breaking News

लखीसराय फ़िल्म महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ**

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय फ़िल्म महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ**

लखीसराय, 3 दिसम्बर।
लखीसराय फ़िल्म महोत्सव 2025 के दूसरे संस्करण की शुरुआत वन्दे मातरम की गूंज के बीच हुई। उद्घाटन डॉ. राजेंद्र प्रसाद पर आधारित वृत्तचित्र और प्रकाश झा की फ़िल्म परीक्षा के प्रदर्शन से हुआ। दीप प्रज्ज्वलन बिहार राज्य महिला आयोग अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा, सदस्या पिंकी कुशवाहा, डीएम मिथिलेश मिश्र, एसपी अजय कुमार, विशेष सचिव विनय कुमार, इम्पा अध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा, अभिनेत्री अनुरिता झा, अभिनेता मोहित मट्टू, समीक्षक अजय ब्रह्मात्मज, फ़िल्मकार रवि शेखर व संयोजक रविराज पटेल ने संयुक्त रूप से किया।

अभिनेत्री अनुरिता झा ने कहा कि बिहार में ऐसा आयोजन युवाओं के लिए प्रेरक मंच है। ‘आश्रम’, ‘मिथ्या’, ‘असुर’ तथा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मैथिली फ़िल्म ‘मिथिला मखान’ की मुख्य अभिनेत्री अनुरिता ने मास्टर क्लास में बच्चों से खुलकर संवाद किया। सत्र का संचालन अजय ब्रह्मात्मज ने किया।

दूसरे सत्र में अभिनेता मोहित मट्टू और फ़िल्मकार रवि शेखर की बातचीत ने दर्शकों को बांधे रखा। मोहित ने कहा कि वे पहली बार बिहार आए हैं और यहाँ इतने उत्कृष्ट महोत्सव को देखकर प्रभावित हैं। उन्होंने बिहार में फ़िल्म शूट करने की योजना की बात कही। महिला आयोग अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने महिलाओं पर केंद्रित फ़िल्म समारोह आयोजित करने का सुझाव दिया।

लखीसराय संग्रहालय, राज सिनेमा और महादेव टॉकीज में परीक्षा, वॉटर बेरीयल, एक था गाँव, न्यूटन, गांधी सहित कई फ़िल्में प्रदर्शित हुईं। लगभग दो हज़ार बच्चों ने विभिन्न सत्रों में भाग लिया।अतिथियों का स्वागत डीएम मिथिलेश मिश्र ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रविराज पटेल ने किया। ज़िलाधिकारी ने बिहार की फ़िल्म प्रोत्साहन नीति पर विस्तृत चर्चा की। अतिथियों ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर पुष्पांजलि दी और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

4 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली फ़िल्में:बहुरूपिया, अंधाधुन, क्रॉसिंग बॉर्डर्स, आवर्तन, जूयें, सरदार पटेल, मट्टो की साइकिल, मानसून वॉक, इरादा, स्वाहा, लखीसराय म्यूज़ियम डिस्कवरी, भगवदाजुकम तथा अजय ब्रह्मात्मज–रवि शेखर की मास्टर क्लास।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *