:
Breaking News

विश्व दिव्यांगता दिवस पर दिव्यांग बच्चों की खेल व कला प्रतियोगिता

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय, 3 दिसंबर 2025: विश्व दिव्यांगता दिवस पर आज बिहार शिक्षा परियोजना के अंतर्गत केoआरoकेo मैदान में जिले के सरकारी विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों के लिए जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता, गायन और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) नीलम राज और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) दुर्गा यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं, बल्कि हिम्मत और प्रतिभा को निखारने का अवसर है। कार्यक्रम का आयोजन संभाग प्रभारी अमित कुमार सिंह के निर्देशन में हुआ। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए गए तथा सभी बच्चों को स्वेटर और टोपी वितरित की गई।

प्रतियोगिता परिणाम:

जिलेबी दौड़ – प्रथम: करिश्मा (उ.वि. हलसी), द्वितीय: अनीषा (उ.वि. हलसी), तृतीय: लक्ष्मी कुमारी (उ.वि. हसनपुर)।नींबू-चम्मच दौड़ – प्रथम: नेहा कुमारी (उ.वि. परसावाँ), द्वितीय: परियोजना बालिका उ.वि. सूर्यगढ़, तृतीय: कनकलता (म.वि. जकड़पूरा, सूर्यगढ़)।100 मी. दौड़ (बालक) – प्रथम: राज अभिनव (उ.वि. हसनपुर), द्वितीय: अभिनंदन (म.वि. जकड़पूरा), तृतीय: कृष्णा (प्रा.वि. नया बाजार)।
100 मी. दौड़ (बालिका) – प्रथम: सबीना प्रवीण (उ.वि. हलसी), द्वितीय: रूपा (प्रा.वि. मेदनी चौकी), तृतीय: मनीषा (प्रा.वि. गर्भुस्थान)।
संगीत – प्रथम: अनीषा (उ.वि. हलसी), द्वितीय: मनीषा (प्रा.वि. गर्भुस्थान), तृतीय: कनकलता (म.वि. जकड़पूरा)।चेयर दौड़ (बालक) – प्रथम: सत्यम राज (म.वि. नया बाजार), द्वितीय: बलवत (प्रा.वि. मेदनी चौकी), तृतीय: विक्की (म.वि. हलसी)।
चेयर दौड़ (बालिका) – प्रथम: नेहा (उ.वि. परसावाँ), द्वितीय: प्रिया (परियोजना बालिका उ.वि. सूर्यगढ़), तृतीय: मनीषा (प्रा.वि. गर्भुस्थान)।
संगीत श्रेणी-2 – प्रथम: प्रिया (परियोजना उ.वि. सूर्यगढ़), द्वितीय: सबीना (उ.वि. हलसी), तृतीय: नेहा (उ.वि. परसावाँ)।

दिव्यांग बच्चों की प्रदर्शन क्षमता और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। समापन जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के प्रेरक संबोधन से हुआ। मौके पर समग्र शिक्षा के कर्मी आलोक रंजन, सुरेंद्र कुमार, सुशील कुमार, निशाकर एवं सभी संसाधन शिक्षक उपस्थित रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *