:
Breaking News

हसनपुर में लैब टेक्नीशियन की रहस्यमयी हत्या; गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर।हसनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की अहले सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गंगासागर–सखवा पथ पर स्थित पेट्रोल पंप के आगे सड़क किनारे पड़े शव को देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना दी, जिसके बाद खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।मृतक की पहचान सखवा निवासी भिखो यादव के पुत्र अनीश कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से लैब टेक्नीशियन (जांच घर संचालक) बताया जा रहा है। रोजाना की तरह घर से निकले अनीश की लाश सड़क किनारे मिलने से परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।

आक्रोश फूटा, सड़क जाम करके प्रदर्शन

हत्या की खबर फैलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।लोगों ने हसनपुर–सखवा मुख्य पथ को बांस-बल्ली लगाकर जाम कर दिया। इसके साथ ही हसनपुर बाजार के गांधी चौक पर भी आक्रोशित भीड़ ने यातायात रोक दिया।घंटों जाम रहने से आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और पुलिस की गश्ती व्यवस्था कमजोर है।लोगों ने मांग की है कि युवक की हत्या के पीछे जो भी अपराधी हों, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही हसनपुर थाना पुलिस, तकनीकी शाखा एवं एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची।टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और हर बिंदु पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।पुलिस इसे संदिग्ध हत्या मानकर कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

परिजनों में कोहराम, इलाके में दहशत

अनीश कुमार की हत्या से उसके परिवार में मातम पसरा है।
इलाके में दहशत और लोगों के मन में कई सवाल हैं—
• हत्या क्यों की गई?
• क्या यह किसी पुरानी रंजिश का परिणाम है?
• या पेशे से जुड़ी कोई दुश्मनी?

पुलिस पर भारी दबाव है कि वह जल्द से जल्द मामले का खुलासा करे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *