:
Breaking News

Samastipur News: रोसड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 797.76 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Alam Ki Khabar | Bihar News | Patna News | Samastipur News | रोसड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर रहुआ गांव में छापेमारी कर पिकअप से 797.76 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मौके से एक आरोपी गिरफ्तार।

1 नवंबर 2026 | Alam Ki Khabar: समस्तीपुर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में रोसड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है।


पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक पिकअप वाहन से कुल 797.76 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमन कुमार के रूप में हुई है। वह खानपुर थाना क्षेत्र के मधुटोल निवासी नरेश महतो का पुत्र बताया गया है।


समस्तीपुर पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस मामले में रोसड़ा थाना कांड संख्या 458/26 दर्ज किया गया है। मामला बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम, 2022 की धारा 30(ए) के तहत दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


शराब की इतनी बड़ी खेप की बरामदगी को पुलिस की अहम कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में आगे की जांच और विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।


यह भी पढ़ें: समस्तीपुर जिले की अन्य खबरों के लिए Alam Ki Khabar पढ़ें।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *