:
Breaking News

शिवाजीनगर छात्रा हत्या कांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, प्रेम-प्रसंग में शिक्षक निकला असली गुनहगार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर जिले के चर्चित शिवाजीनगर छात्रा हत्या कांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। तकनीकी जांच और सतत पीछा-करने की रणनीति के दम पर इस मामले के मुख्य आरोपी निजी स्कूल शिक्षक कुमोद कुमार उर्फ रघु नहारे को पुलिस ने असम के गुवाहाटी से दबोच लिया।

11 अगस्त को शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के परसा गांव स्थित बघौनी गाछी में कोचिंग जा रही छात्रा गुड़िया कुमारी की गोली मारकर निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी भूमिगत हो गया और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।

रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी मूल रूप से बिहार शरीफ का रहने वाला है और फरारी के दौरान कई जगह शरण बदलते हुए आखिरकार गुवाहाटी में छिपने की कोशिश की। पुलिस की सतर्क निगरानी और कड़ी मेहनत के दम पर अंततः वह पकड़ में आया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि मृतका की बड़ी बहन से उसके प्रेम-संबंध थे और वह उससे शादी करना चाहता था। लेकिन मृतका और उसकी मां इस रिश्ते के खिलाफ थीं। इसी रंजिश और उबाल में उसने छात्रा गुड़िया की हत्या की घिनौनी साजिश रची।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उसका मोबाइल, मृतका का मोबाइल और फरारी के दौरान खरीदा गया रेलवे टिकट भी जब्त किया है, जो जांच में अहम साक्ष्य साबित होंगे।

इस बड़ी सफलता के लिए समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह की प्रशंसा की जा रही है। उनकी सक्रियता और पुलिस टीम के कुशल नेतृत्व ने मामले को तेज़ी से सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

कार्रवाई में शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सहित पुलिस टीम भी मौजूद रही।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *