:
Breaking News

समस्तीपुर पुलिस की कार्रवाई: कई अपराधियों पर शिकंजा, SP अरविंद प्रताप सिंह की सक्रियता का असर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने ठोस कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व और सक्रिय निगरानी के चलते जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चल रही जांच और दबिश के दौरान कई अपराधी पकड़ में आए हैं।

मुख्य गिरफ्तारी और मामलों का विवरण:

1. शुभम कुमार चौधरी (सौ. वैधनाथपुर, थाना-रोसरा) – धारा 147/188/291/323/332/353 भा.द.वि. के तहत कार्रवाई।

2. रूकैश और टॉकीर (सौ. महनैया, थाना-दलसिंहसराय) – धारा 191(2)/190/126(2)/115(2)/109(1)/303/351(2)/351(3) बीएनएस।

3. सुरेश राय (सौ. दक्षिणी धमौन, थाना-पटोरी) – धारा 341/323/379/305/127/504/506/34 भा.द.वि. के तहत कार्रवाई।

4. सुरेश सहनी (सौ. रेवड़ा, थाना-खानपुर) – धारा 30(A) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम।

5. मनीकांत कुमार (सौ. पिताम्बरपुर, थाना-मुसरीघरारी) – धारा 137(2) बीएनएस।

6. धीरेन्द्र चौबे उर्फ धीरेन्द्र प्रसाद चौधरी (सौ. जोरपुरा, थाना-हलई) – धारा 126(2)/115(2)/303(2)/351(2)/352 बीएनएस।

7. राजीव रौशन (सौ. रहुआ, थाना-वारिसनगर) – धारा 30(A) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम।

8. धर्मनाथ सिंह उर्फ धरमा (सौ. मथुरा, थाना-विदुपुर, जिला-वैशाली) – धारा 310(2) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट।

इन कार्रवाइयों में समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह की दूरदर्शिता और टीम के समन्वय ने अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ तेज़ और निर्णायक कार्रवाई की, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और बढ़ा है।

पुलिस की यह कार्रवाई यह स्पष्ट संदेश देती है कि समस्तीपुर में कोई अपराधी कानून से ऊपर नहीं है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *