:
Breaking News

Bihar Railway News: दिवाली-छठ पर लुधियाना और कोलकाता के लिए कई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Alam Ki Khabar | Bihar News | Patna News | Samastipur News | दीपावली और छठ पर्व पर रेलवे ने सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और कोलकाता से जुड़ी कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। जानिए ट्रेन नंबर, तारीख और समय।

समस्तीपुर, 02 नवंबर 2026 | Alam Ki Khabar


दीपावली और छठ महापर्व के दौरान बिहार से पंजाब और कोलकाता की यात्रा करने वाले लोगों के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है। त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सहरसा, दरभंगा और पूर्णिया से लुधियाना के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा लुधियाना-कोलकाता और सरहिंद-सहरसा-अंबाला कैंट के बीच भी विशेष ट्रेनों का परिचालन होगा।


पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक इन ट्रेनों से समस्तीपुर, बरौनी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।


सहरसा-लुधियाना के बीच तीन-तीन दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन


गाड़ी संख्या 04656 लुधियाना-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल 6, 9 और 11 नवंबर को लुधियाना से शाम 5:35 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन रात 11:50 बजे सहरसा पहुंचेगी। रास्ते में यमुनानगर जगाधरी, गोरखपुर, हाजीपुर और बरौनी सहित कई स्टेशनों पर ठहराव होगा।


वापसी में गाड़ी संख्या 04655 सहरसा-लुधियाना स्पेशल 8, 11 और 13 नवंबर को सुबह 3:50 बजे सहरसा से खुलेगी और अगले दिन सुबह 8:35 बजे लुधियाना पहुंचेगी।


दरभंगा से लुधियाना के लिए भी विशेष ट्रेन


गाड़ी संख्या 04662 लुधियाना-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल 7, 10 और 11 नवंबर को सुबह 6:30 बजे लुधियाना से रवाना होगी। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन अगले दिन सुबह 10 बजे दरभंगा पहुंचेगी।


वापसी में गाड़ी संख्या 04661 दरभंगा-लुधियाना स्पेशल 8, 11 और 12 नवंबर को दोपहर 1 बजे दरभंगा से खुलेगी। यह समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर होते हुए अगले दिन शाम 5:10 बजे लुधियाना पहुंचेगी।


पूर्णिया-लुधियाना के बीच दो दिन होगा परिचालन


गाड़ी संख्या 04660 लुधियाना-पूर्णिया फेस्टिवल स्पेशल 5 और 9 नवंबर को दोपहर 12 बजे लुधियाना से रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन रात 9:30 बजे पूर्णिया पहुंचेगी। इसके रास्ते में यमुनानगर जगाधरी, गोरखपुर, हाजीपुर, बरौनी और सहरसा स्टेशन शामिल हैं।


वापसी में गाड़ी संख्या 04659 पूर्णिया-लुधियाना स्पेशल 6 और 10 नवंबर को रात 11:30 बजे पूर्णिया से खुलेगी। यह तीसरे दिन सुबह 6:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी।


लुधियाना-कोलकाता के बीच भी विशेष ट्रेन


रेलवे ने गाड़ी संख्या 04666 लुधियाना-कोलकाता फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन 6 नवंबर को निर्धारित किया है। यह सुबह 6:30 बजे लुधियाना से रवाना होकर अगले दिन रात 9:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। रास्ते में हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी और किउल सहित कई स्टेशनों पर ठहराव होगा।


वापसी में गाड़ी संख्या 04665 कोलकाता-लुधियाना स्पेशल 7 नवंबर को रात 11:50 बजे कोलकाता से खुलेगी और तीसरे दिन दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में दिया गया है।


सरहिंद-सहरसा-अंबाला कैंट के बीच अनारक्षित स्पेशल


त्योहारों में अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 04528 सरहिंद-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन 5, 9 और 12 नवंबर को सुबह 11:25 बजे सरहिंद से खुलेगी और अगले दिन शाम 5 बजे सहरसा पहुंचेगी।


वापसी में गाड़ी संख्या 04527 सहरसा-अंबाला कैंट अनारक्षित स्पेशल 6, 10 और 13 नवंबर को शाम 7:15 बजे सहरसा से रवाना होगी। यह खगड़िया, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर होते हुए अगले दिन रात 10:20 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।


त्योहारों में यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा


रेलवे की इस व्यवस्था से दीपावली और छठ के दौरान बिहार और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। समस्तीपुर मंडल के कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होने से स्थानीय यात्रियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।


यात्रा से पहले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने टिकट, ट्रेन की तारीख और समय की पुष्टि रेलवे के आधिकारिक पूछताछ माध्यम से जरूर कर लें।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *