:
Breaking News

Samastipur News: कल्याणपुर में 735 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Alam Ki Khabar | Bihar News | Patna News | Samastipur News | समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोयलराम गांव में पुलिस ने 735.48 लीटर विदेशी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

2 नवंबर 2026 | Alam Ki Khabar


समस्तीपुर जिले में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोयलराम गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 735.48 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कल्याणपुर थाना की टीम ने कोयलराम गांव में छापेमारी की। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से रौशन कुमार, पिता संजय राय और कुन्दन कुमार, पिता सुरेश पासवान को गिरफ्तार किया गया। दोनों कोयलराम गांव के निवासी बताए गए हैं।


इस मामले में कल्याणपुर थाना कांड संख्या 407/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम, 2022 की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।


छापेमारी अभियान में कल्याणपुर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक रणधीर कुमार राउत, पुलिस अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार तथा थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।


पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *