:
Breaking News

कृषि रोडमैप की समीक्षा बैठक: लखीसराय डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बीज वितरण से लेकर ई-केवाईसी तक हर बिंदु पर की गहन समीक्षा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय,समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आज जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स एवं चतुर्थ कृषि रोडमैप अंतर्गत कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभागीय समन्वय, योजनाओं की प्रगति तथा जमीन पर दिख रही चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस बैठक में उद्यान, भूमि संरक्षण, पौधा संरक्षण, मिट्टी जांच प्रयोगशाला, आत्मा, विधिक माप-तौल, सांख्यिकी, पशुपालन, गव्य विकास, जल संसाधन, सिंचाई प्रमंडल, ऊर्जा, उपभोक्ता संरक्षण, राजस्व एवं भूमि सुधार, सहकारिता, पर्यावरण और उद्योग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान बीज वितरण की स्थिति, मौसम का प्रभाव, फसलों की वर्तमान स्थिति, कृषि यंत्रीकरण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की योजनाओं, पीएम किसान सम्मान निधि की अद्यतन स्थिति, डिजिटल क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री तथा अन्य योजनाओं की प्रस्तुति के माध्यम से समीक्षा की गई।

डीएम मिथिलेश मिश्र ने विभागों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज समय पर मिले, इसकी निगरानी कड़ाई से की जाए। कृषि यंत्रीकरण योजना के लंबित आवेदनों को शीघ्र निपटाने और लाभार्थियों को उपकरण समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।

डीएम ने डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री को "जिले के कृषि डेटा के डिजिटलीकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण" बताते हुए कहा कि राजस्व कर्मियों, कृषि समन्वयकों और तकनीकी सहायकों की टीम गांव-गांव जाकर अभियान मोड में अद्यतन कार्य पूरा करे।
उन्होंने पीएम किसान योजना से जुड़े लंबित ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग को भी तत्काल गति देने का निर्देश दिया, ताकि किसान समय पर लाभ प्राप्त कर सकें।

बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी और अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *