:
Breaking News

रोज़गार सह मार्गदर्शन मेला 5 दिसंबर को, लखीसराय डीएम करेंगे उद्घाटन—10 कंपनियां देंगी अवसर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय,जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार और कौशल प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोज़गार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन आगामी 5 दिसंबर, शुक्रवार को किया जा रहा है। यह मेला रामगढ़ चौक प्रखंड के प्राथमिक उर्दू विद्यालय परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (BRLPS), जीविका, लखीसराय द्वारा किया जा रहा है।

जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र मेले का उद्घाटन करेंगे।
मेले में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, मशीन ऑपरेटर, रिटेल, लॉजिस्टिक स्टॉफ, डाटा ऑपरेटर, फार्मा सहित विभिन्न पदों के लिए भर्तियाँ और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

योग्यता के अनुसार, 8वीं पास से लेकर स्नातक (B.A.) तक के बेरोजगार युवक-युवतियाँ इस मेले में भाग ले सकते हैं।

जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका अनीता कुमारी ने बताया कि मेले में रोजगार और कॅरियर मार्गदर्शन के लिए कुल 10 प्रतिष्ठित कंपनियों को स्टॉल उपलब्ध कराया गया है। इन कंपनियों में शामिल हैं—
टाटा मोटर्स, आमघने प्राइवेट लिमिटेड, अवसर, शिवशक्ति एग्रीटेक, SIS सिक्योरिटी, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, ब्लिंकिट, DCM टेक्सटाइल, L&J स्किल्स और LIC।

जिले में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में यह मेला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे सैकड़ों युवाओं को नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *