:
Breaking News

Samastipur News: गावपुर में दो दिवसीय गंगा उत्सव संपन्न, सैकड़ों विद्यार्थियों ने लिया भाग

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Alam Ki Khabar | Bihar News | Patna News | Samastipur News | समस्तीपुर के गावपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय गंगा उत्सव आयोजित हुआ। नदी संवाद और चित्रकला प्रतियोगिता में सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।

6 नवंबर 2026 | Alam Ki Khabar


गावपुर में दो दिवसीय गंगा उत्सव संपन्न, नदी संरक्षण पर विद्यार्थियों ने रखे विचार


समस्तीपुर। जिले के गावपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला गंगा समिति और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित दो दिवसीय गंगा उत्सव का समापन हो गया। उत्सव के दौरान नदी संवाद और चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों को नदियों एवं जलाशयों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, डीपीओ नमामि गंगे नीरजेश कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गावपुर के प्रधानाध्यापक संजय भारती, उच्च माध्यमिक विद्यालय गावपुर के प्रधानाध्यापक फूलों कुमार, नोडल शिक्षक सुशील कुमार सुमन और विक्रम कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।


आयोजन के पहले दिन नदी संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने नदियों और जलाशयों के संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। दूसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई।


नदी संवाद और चित्रकला के विजेता


नदी संवाद प्रतियोगिता में साधना गुप्ता ने प्रथम, प्रिया कुमारी ने द्वितीय और राजनंदनी कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।


वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में साधना गुप्ता प्रथम, शिफा नाजमीन द्वितीय और अनिकेत कुमार तृतीय स्थान पर रहे। खास बात यह रही कि साधना गुप्ता ने दोनों प्रतियोगिताओं में पहला स्थान प्राप्त किया।


प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र और कपड़े के थैले देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुशील कुमार सुमन ने किया।


दो दिवसीय गंगा उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को नदी और जलाशयों के महत्व से जोड़ने के साथ उनके संरक्षण का संदेश दिया गया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *