:
Breaking News

औषधि दुकानों पर बड़ी कार्रवाई — समस्तीपुर में 7 मेडिकल हॉल की लाइसेंस निलंबित, 3 को नोटिस

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर। जिले में चल रहे औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच में गंभीर अनियमितताएँ सामने आने के बाद औषधि नियंत्रण प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। स्पष्टीकरण के बावजूद सुधार न दिखने पर कुल 7 मेडिकल दुकानों की अनुज्ञप्तियाँ तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गईं, जबकि 3 दुकानों को कारण-पृच्छा (Show Cause) का नोटिस जारी किया गया है।

निलंबित होने वाले मेडिकल हॉल (कुल 7)

निरीक्षण में गड़बड़ियाँ पकड़ में आने के बाद जिन दुकानों की लाइसेंसें डिलीवरी रोक दी गईं, वे इस प्रकार हैं

1. मे० खुदनेश्वर मेडिकल हॉल, ताजपुर, मोरबा

2. मे० माँ शुभ लक्ष्मी मेडिकल हॉल, लरिचा हाट कौआ चौक, ताजपुर

3. मे० आरोग्य मेडिकल, वार्ड-25, लक्ष्मीपुर, रोसड़ा

4. मे० पॉपुलर ड्रग एजेंसी, महावीर चौक, रोसड़ा

5. मे० कुमार मेडिकल, चन्दन चौक, पटोरी

6. मे० न्यू ओम ड्रग्स, पटोरी

7. मे० माँ अम्बे मेडिकल, चन्दन चौक, पटोरी

इन प्रतिष्ठानों में रिकॉर्ड गड़बड़ी, दवा भंडारण में अनियमितता, एवं वैधानिक शर्तों के उल्लंघन जैसी गंभीर बातें सामने आईं।

तीन मेडिकल दुकानों को जारी हुआ कारण-पृच्छा (Show Cause)

जिन प्रतिष्ठानों से जवाब तलब किया गया है—

1. म/स मिश्रा मेडिकल हॉल, मोहनपुर, पटोरी

2. मेसर्स श्री बैद्यनाथ फार्मा, चन्दन चौक, शाहपुर मौंदी, पटोरी

3. मेसर्स तुषार मेडिकल स्टोर, खानपुर

औषधि विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगर इन दुकानों का जवाब संतोषजनक नहीं मिलता, तो इनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संदेश साफ—दवा में लापरवाही नहीं चलेगी

समस्तीपुर में औषधि नियंत्रक दल की यह कार्रवाई संकेत दे रही है कि दवा कारोबार में नियम तोड़ने वालों पर अब सीधे गाज गिरेगी।
स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के लिए विभाग ने साफ संदेश दे दिया है—
अनियमितता पकड़ी गई तो दुकान बंद।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *