:
Breaking News

समस्तीपुर के मगरदही घाट बायपास पर प्रशासन का बुलडोज़र—अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, इलाके में हड़कंप

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर। मगरदही घाट बायपास पर जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए सड़क किनारे बने अवैध दुकानों को बुलडोज़र से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान दर्जनों पुलिस बल, नगर निगम के अधिकारी, कर्मी और प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही। भीड़ न बढ़े और कोई विरोध न हो, इसके लिए पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर रखा था।

सड़क को कब्ज़ामुक्त कराने के लिए प्रशासन ने पहले लोगों को चेतावनी दी थी, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटने पर नगर प्रशासन ने सीधे बुलडोज़र उतार दिया गया। कई दुकानों, शेड और अस्थायी निर्माणों को मौके पर ही तोड़ दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि मगरदही घाट बायपास पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम, दुर्घटना और अव्यवस्था की स्थिति बनती थी। अभियान के बाद सड़क का चौड़ीकरण सुचारु हुआ है और यातायात में सुधार की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस पहल का समर्थन किया है। उनका कहना है कि यदि इसी तरह नियमित कार्रवाई होती रहे, तो आने वाले समय में पूरा क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त हो जाएगा और रोज़ाना लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।

प्रशासन का मैसेज साफ—सड़क को कब्ज़ा करने वालों पर अब सख्ती जारी रहेगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *