:
Breaking News

Samastipur News: गोलीकांड में दूसरी गिरफ्तारी, चकमहेसी पुलिस ने धीरू झा को दबोचा | Crime News

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Alam Ki Khabar | Bihar News | Patna News | Samastipur News | चकमहेसी थाना क्षेत्र के रमैय टोल गोलीकांड में पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी की है। नामजद आरोपी धीरू झा को 16 नवंबर को गिरफ्तार किया गया।

समस्तीपुर, 16 नवंबर। Alam Ki Khabar


समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने सोरमार गांव निवासी धीरू झा को दबोच लिया। इस मामले में इससे पहले मुख्य आरोपी दीपक राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।


पुलिस के अनुसार, घटना 14 नवंबर 2026 की शाम करीब छह बजे रमैय टोल गांव में हुई थी। गांव निवासी गौरव कुमार (19) अपने दोस्त सुजीत राय के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि गांव के ही दीपक राय ने पीछे से गौरव पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


सात नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई थी प्राथमिकी


घटना के बाद आवेदक रमेश राय के आवेदन पर चकमहेसी थाने में कांड संख्या 208/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 191(2), 190 तथा आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दीपक राय समेत सात नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों को आरोपित किया है।


पहले आरोपी के पास से हथियार और गोली बरामद


मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीपक राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस के मुताबिक, घटना में इस्तेमाल किया गया पिस्तौल और गोली भी बरामद की गई थी।


धीरू झा का आपराधिक इतिहास भी आया सामने


पुलिस ने 16 नवंबर को इसी मामले में नामजद धीरू झा, पिता महेंद्र झा, निवासी सोरमार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व का आपराधिक इतिहास भी पाया गया है।


फिलहाल मामले में शामिल अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *