:
Breaking News

Samastipur News : बंगरा में आधी रात पुलिस की छापेमारी, अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Alam Ki Khabar | Bihar News | Patna News | Samastipur News | समस्तीपुर के बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद में पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके घर से एक अवैध आग्नेयास्त्र और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।

24 नवंबर 2026 | Alam Ki Khabar


समस्तीपुर: जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद गांव में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके घर से एक अवैध आग्नेयास्त्र और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।


पुलिस कार्यालय से मंगलवार, 24 नवंबर को जारी जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12:15 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि रहीमाबाद गांव निवासी पारस कुमार अपने घर में अवैध हथियार और कारतूस छिपाकर रखे हुए है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की तैयारी की।


वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया। इसके बाद बंगरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संबंधित ठिकाने पर पहुंचकर घेराबंदी की और पारस कुमार को गिरफ्तार कर लिया।


घर की तलाशी में मिले हथियार और कारतूस


छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से एक अवैध आग्नेयास्त्र और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार युवक की पहचान पारस कुमार, पिता भाग्यनारायण साह, निवासी रहीमाबाद, थाना बंगरा, जिला समस्तीपुर के रूप में की गई है।


पुलिस के अनुसार, आरोपी के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


छापेमारी टीम में ये अधिकारी थे शामिल


इस कार्रवाई में बंगरा थानाध्यक्ष पंचम कुमार के साथ पुलिस अवर निरीक्षक सुनीता कुमारी और अजय कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान को लेकर चर्चा है। अब पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और बरामद हथियार के संबंध में आगे की जांच कर रही है।


पूरी खबर पढ़ने के लिए Alam Ki Khabar पढ़ें।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *