:
Breaking News

Samastipur News : कोहरे के कारण दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द, ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस के परिचालन में भी कटौती

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Alam Ki Khabar | Bihar News | Patna News | Samastipur News | कोहरे के कारण संरक्षित रेल परिचालन के लिए रेलवे ने दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक कई ट्रेनों को रद्द किया है। ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस के परिचालन के दिनों में भी कटौती की गई है।

कोहरे का असर रेल परिचालन पर, दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द; दो ट्रेनों के फेरे भी घटे


समस्तीपुर : सर्दियों में कोहरे के कारण रेल परिचालन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक विभिन्न ट्रेनों को पूर्णतः रद्द करने के साथ-साथ कुछ ट्रेनों के परिचालन के दिनों में भी कटौती की गई है।


रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस अवधि में समस्तीपुर रेल मंडल से संबंधित यात्रियों को कई महत्वपूर्ण ट्रेनों की सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इनमें मुजफ्फरपुर-प्रयागराज, बरौनी-अंबाला, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर और डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ मार्ग की ट्रेनें शामिल हैं।


ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द


कोहरे के दौरान निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन निर्धारित अवधि तक बंद रहेगा।


• ट्रेन संख्या 14112 प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी।


• ट्रेन संख्या 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027 तक नहीं चलेगी।


• ट्रेन संख्या 14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस 3 दिसंबर 2026 से 1 मार्च 2027 तक रद्द रहेगी।


• ट्रेन संख्या 14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी।


• ट्रेन संख्या 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 3 दिसंबर 2026 से 2 मार्च 2027 तक रद्द रहेगी।


• ट्रेन संख्या 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी।


• ट्रेन संख्या 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी।


• ट्रेन संख्या 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 6 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी।


ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस के परिचालन दिनों में कटौती


कोहरे के कारण ट्रेन संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस के परिचालन में भी बदलाव किया गया है। दोनों ट्रेनें निर्धारित अवधि के दौरान सप्ताह में दो दिन नहीं चलेंगी।


• ट्रेन संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 3 दिसंबर 2026 से 25 फरवरी 2027 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को रद्द रहेगी।


• ट्रेन संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को रद्द रहेगी।


रेलवे ने कोहरे के मौसम में संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन की परिचालन स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।


Alam Ki Khabar

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *