Breaking News
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
पटना की सड़कों पर एक बार फिर बीपीएससी के अभ्यर्थियों ने उतरकर प्रदर्शन किया
- Repoter 11
- 30 Jan, 2025
पटना:गुरुवार को पटना की सड़कों पर एक बार फिर बीपीएससी के अभ्यर्थियों ने उतरकर प्रदर्शन किया. बीपीएससी के अभ्यर्थियों ने री-एग्जाम की मांग कर रहे थे।गौरतलब है कि 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ रिजल्ट आ चुका है तो दूसरी ओर अभी भी री-एग्जाम की मांग जारी है.पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल से इन छात्रों ने पैदल मार्च की शुरुआत की है.सैकड़ों की संख्या में ये छात्र राजधानी पटना की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं.प्रदर्शन करते हुए छात्र बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने के लिए इनकम टैक्स चौराहे से आगे बढ़े. हालांकि पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन छात्र नहीं माने. बैरिकेडिंग को तोड़कर वे बीपीएससी कार्यालय की ओर बढ़ गए.बता दें कि इस मामले में पटना हाईकोर्ट में भी सुनवाई होनी है. जिसमें कल यानी 31 जनवरी को फैसला सुनाया जाएगा. हाईकोर्ट ने BPSC को 30 जनवरी से पहले एफिडेविट देने को कहा है.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







