:
Breaking News

व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर हमला: दो नेशनल गार्ड कर्मी घायल, राजधानी में हाई अलर्ट

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी बुधवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी। व्हाइट हाउस के बेहद नजदीक दो वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड सदस्यों को निशाना बनाकर हमला किया गया। दोनों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

एफबीआई निदेशक काश पटेल और डीसी की मेयर म्यूरियल बोसर ने इसे टारगेटेड अटैक करार देते हुए स्वीकार किया कि राजधानी की सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह घटना बड़ी चुनौती है। हमला होते ही FBI और मेट्रो पुलिस की संयुक्त टीम जांच में जुट गई।

संदिग्ध अफगान नागरिक गिरफ्तार

एनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी करने वाले संदिग्ध की पहचान 29 वर्षीय अफगान नागरिक रहमानुल्लाह के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान उसे भी गोली लगी, लेकिन उसकी जान को खतरा नहीं है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह हमला सुनियोजित था या किसी बड़े आतंकी मंसूबे की शुरुआत।

कुछ ही मिनटों में युद्ध जैसा माहौल

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो घटनास्थल की भयावहता को बयां करते हैं—EMT टीम घायल सैनिकों को CPR देते दिखी, फुटपाथ पर खून के धब्बे और बिखरा कांच साफ नजर आया। देखते ही देखते इलाके में पुलिस, फायर यूनिट और हेलीकोप्टरों की आवाजाही बढ़ गई। एक चश्मदीद के मुताबिक, “एक पल में पूरा इलाका डर में जम गया था।”

डीसी में नेशनल गार्ड की तैनाती पहले से विवादों में

गौरतलब है कि हाल के महीनों में डीसी में नेशनल गार्ड की बढ़ती तैनाती राजनीतिक विवाद का विषय रही है। 300 से अधिक सैनिकों की तैनाती के बाद हाल ही में 160 जवानों की मौजूदगी बढ़ाने का फैसला लिया गया था। इसी बीच ट्रंप प्रशासन द्वारा डीसी पुलिस को संघीय नियंत्रण में लेने का आदेश भी अदालत में अटका हुआ है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना पर कहा—जो सैनिकों पर हमला करेगा, उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इसे “गंभीर चेतावनी” बताते हुए सभी से प्रार्थना करने की अपील की।

ओबामा ने जताया दुख

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने घायल सैनिकों और उनके

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *