:
Breaking News

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज डेमियन मार्टिन कोमा में, मेनिनजाइटिस से जूझ रहे हैं

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हैदराबेन/ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और विकेटकीपर डेमियन मार्टिन इस समय ब्रिस्बेन के अस्पताल में कोमा में हैं। उन्हें मेनिनजाइटिस नामक गंभीर बीमारी ने घेर रखा है। इस बीमारी में दिमाग और रीढ़ की हड्डी के आसपास की झिल्लियों में सूजन आ जाती है और गंभीर मामलों में दिमाग में भी सूजन हो सकती है।

क्रिकेट जगत में चिंता और प्रार्थनाएं

मार्टिन की हालत को लेकर ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट समुदाय चिंतित है। पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने परिवार की ओर से कहा कि उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने भी मार्टिन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे

54 वर्षीय डेमियन मार्टिन ने 1990 से 2006 तक ऑस्ट्रेलिया की ओर से 67 टेस्ट, 208 वनडे और 4 टी20 मैच खेले। वे 1999 और 2003 के वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे। इसके अलावा, वे 2006 की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का भी सदस्य थे।
मार्टिन ने 2003 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ 88 रन बनाए और रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर 234 रनों की अहम साझेदारी की। 2006 चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने 5 पारियों में 241 रन बनाए, जिसमें उनकी औसत 80.33 रही।

करियर के आंकड़े

डेमियन मार्टिन ने अपने करियर में 67 टेस्ट मैचों में 4,406 रन बनाए, जिसमें 13 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में उन्होंने 5,346 रन बनाए, जिनमें 5 शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने चार टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले और कुल 120 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैन्स और टीम के साथी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *