:
Breaking News

दीप्ति शर्मा का ऐतिहासिक मुकाम, महिला टी20 क्रिकेट की सबसे सफल गेंदबाज बनीं

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

तिरुवनंतपुरम: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में दीप्ति ने अपना 152वां विकेट हासिल करते हुए महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने का गौरव प्राप्त किया।
इस रिकॉर्ड के साथ ही दीप्ति ने ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी गेंदबाज मेगन शट (151 विकेट) को पीछे छोड़ दिया। यह कारनामा उन्होंने घरेलू मैदान पर तिरुवनंतपुरम में हासिल किया, जिसने इस उपलब्धि को और भी खास बना दिया।

टी20 इंटरनेशनल में गेंदबाजों की टॉप लिस्ट

महिला टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाजों की सूची में अब दीप्ति शर्मा शीर्ष पर पहुंच चुकी हैं—
152 विकेट – दीप्ति शर्मा (भारत)
151 विकेट – मेगन शट (ऑस्ट्रेलिया)
144 विकेट – निदा डार (पाकिस्तान)
144 विकेट – हेनरीट इशिमवे (रवांडा)
142 विकेट – सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)

इंटरनेशनल क्रिकेट में भी टॉप-3 में दीप्ति

केवल टी20 ही नहीं, बल्कि महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल विकेट के मामले में भी दीप्ति शर्मा ने बड़ी छलांग लगाई है। उनके नाम अब तीनों फॉर्मेट मिलाकर 334 विकेट दर्ज हो चुके हैं, जिससे वे इस सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।
355 विकेट – झूलन गोस्वामी (भारत)
335 विकेट – कैथरीन साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड)
334 विकेट – दीप्ति शर्मा (भारत)
331 विकेट – एलिसे पेरी (ऑस्ट्रेलिया)
323 विकेट – सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)

ऑलराउंड प्रदर्शन से रचा इतिहास

28 वर्षीय दीप्ति शर्मा इससे पहले भी एक अनोखा रिकॉर्ड बना चुकी हैं। वे पुरुष और महिला क्रिकेट में टी20 इंटरनेशनल में 1,000 रन और 150 विकेट पूरे करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर हैं। यही वजह है कि वह वर्तमान में ICC महिला T20I ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर-1 बनी हुई हैं।
दीप्ति अब तक भारत के लिए 133 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं और 2025 महिला विश्व कप में उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था, जहां भारत ने घरेलू धरती पर पहली बार खिताब जीता।

भारत ने 5-0 से जीती सीरीज

पांचवें टी20 मुकाबले में भारत ने 175 रन का लक्ष्य बचाते हुए श्रीलंका को 15 रन से हराया और सीरीज पर 5-0 से क्लीन स्वीप किया। दीप्ति शर्मा ने मैच में 4 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया।

WPL में भी बनीं करोड़ों की खिलाड़ी

मैदान के बाहर भी दीप्ति की लोकप्रियता चरम पर है। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी में UP वॉरियर्स ने उन्हें 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा, जो लीग इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी बोली है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *