:
Breaking News

भाकपा माले के वरिष्ठ कार्यकर्ता कॉ. रामरतन साह (80) के असामयिक निधन से शोक की लहर, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद

वारिसनगर/समस्तीपुर —भाकपा माले के वरिष्ठ एवं जुझारू कार्यकर्ता कॉमरेड रामरतन साह (80 वर्ष) के असामयिक निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को भाकपा माले ने अपूरणीय क्षति बताया है। पार्टी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम संस्कार में शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोकसभा में नेताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

कॉ. रामरतन साह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने वालों में खेग्रामस के राज्य उपाध्यक्ष जीवछ पासवान, भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार, प्रखंड सचिव रामचंद्र पासवान, जिला स्थायी समिति सदस्य फुलबाबू सिंह, माले नेता ललन कुमार, मो. चाँद, जौहरी उमेश महतो, जितेंद्र कुशवाहा, राजेंद्र भारती (गिरी जी), दिनेश साह, सुरेंद्र राय, चंदेश्वर मोची शामिल थे।

इसके अलावा लोजपा नेता रामबली महतो, जदयू जिला उपाध्यक्ष व पूर्व उपप्रमुख शिवशंकर महतो, जदयू जिला महासचिव संतोष कुमार साह, माकपा नेता विशुणदेव महतो, समाजसेवी प्रदीप साह, प्रमोद कुमार, बाबूलाल महतो, सुरेश गुप्ता, अनिल साह, विनोद साह, हरिनारायण साह, लालबाबू साह सहित अनेक गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

कॉ. रामरतन साह का संघर्षपूर्ण जीवन

जीवछ पासवान ने कहा कि कॉमरेड रामरतन साह 70 के दशक में कॉ. उमाधर सिंह से प्रेरित होकर भाकपा माले से जुड़े थे। उस दौर में जब पार्टी अंडरग्राउंड थी, उन्होंने बिहार नौजवान सभा के साथ मिलकर मजदूर–किसान–छात्र–नौजवान आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई।वे पटना, दिल्ली, कोलकाता, बलिया और वाराणसी सहित देश के कई हिस्सों में आयोजित बड़े आंदोलनों और कार्यक्रमों में शामिल रहे। उन्हें संगठन का ईमानदार, निष्ठावान और अनुशासित सिपाही माना जाता था।

परिवार में छोड़ गए भरा-पूरा परिवार

कॉ. साह अपने पीछे तीन विवाहित पुत्रियाँ , मीरा कुमारी, संगीता कुमारी, उषा कुमारी,दो पुत्र , विरजू कुमार (35) और राजेश कुमार (30)
को छोड़ गए हैं।

वारिसनगर में माले संगठन को गहरी क्षति

नेताओं ने कहा कि कॉ. रामरतन साह के निधन से वारिसनगर क्षेत्र में भाकपा माले को बड़ी क्षति पहुँची है। उनके संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *