:
Breaking News

सरकारी शिक्षकों के नवाचार को मजबूत मंच दे रहा ‘द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स’, समस्तीपुर जिला समिति का गठन

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर :बिहार में सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक नवाचारों को पहचान और मंच देने के उद्देश्य से कार्यरत ‘द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स’ तेजी से विस्तार कर रहा है। यह मंच राज्यभर के उन शिक्षकों को एकजुट कर रहा है जो शिक्षा के क्षेत्र में रचनात्मक प्रयोग कर रहे हैं और बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

ग्रामीण स्कूलों को जोड़ने के लिए प्रमंडल से प्रखंड स्तर तक टीम का गठन

संगठन का लक्ष्य है कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में काम कर रहे शिक्षकों को इस मंच से जोड़ा जाए, ताकि उनके नवाचार बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षकों तक पहुंच सकें। इसी उद्देश्य से प्रखंड स्तर से लेकर प्रमंडल स्तर तक संगठनात्मक संरचना तैयार की जा रही है।इसी कड़ी में दरभंगा प्रमंडल के अध्यक्ष मुकुंद रंजन ने समस्तीपुर जिला की 11 सदस्यीय समिति की घोषणा की। इसमें शामिल हैं—

विश्वामित्र प्रसाद — जिला अध्यक्ष

मनीष चन्द्र प्रसाद — उपाध्यक्ष

राजनन्दनी गुप्ता — उपाध्यक्ष

सुरेश कुमार — सचिव

रंजना कुमारी — उपसचिव

गुड़िया कुमारी — उपसचिव

कुमकुम कुमारी — उपसचिव

गौतम यादव — उपसचिव

पिंकी कुमारी — कोषाध्यक्ष

सत्येन्द्र सिंह — मीडिया प्रभारी

खुशबू कुमारी — मीडिया प्रभारी

घोषणा के बाद प्रमंडलीय अध्यक्ष मुकुंद रंजन ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मंच का उद्देश्य: नवाचार को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना

जिला उपाध्यक्ष मनीष चन्द्र प्रसाद ने बताया कि मंच का मुख्य उद्देश्य बिहार के सरकारी विद्यालयों में हो रहे नवाचारों और शैक्षणिक गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है। इससे न केवल शिक्षकों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि लाखों छात्र–छात्राओं को भी प्रत्यक्ष लाभ होगा।उन्होंने बताया कि,अब तक लगभग 60 हजार से अधिक शिक्षक इस मंच से जुड़ चुके हैं। हमारा लक्ष्य है कि राज्य के सभी नवाचारी शिक्षकों को इससे जोड़ा जाए।”

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *