:
Breaking News

लखीसराय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में AC/DC बिल मिलान एवं जिला स्तरीय समन्वय बैठक संपन्न

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय —जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में सोमवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक तथा AC/DC (Abstract Contingency/Detailed Contingency) बिल मिलान समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत ‘ॐ’ के उच्चारण के साथ की गई।

लंबित AC/DC बिलों पर कड़ी निगरानी

बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित AC/DC बिलों की विभागवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने-अपने लंबित AC बिलों का समुचित मिलान कर निर्धारित समय के भीतर DC बिल जमा करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या अनावश्यक विलंब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जिलाधिकारी ने विभागों को समयबद्ध प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने और लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विभागों की समीक्षा

बैठक में विभागीय प्रगति की समीक्षा पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से की गई। इसमें—
HRMS मैपिंग कार्य

महिला संवाद कार्यक्रम

अंबेडकर समग्र सेवा अभियान

परिवहन विभाग की उपलब्धियाँ

पंचायत सरकार भवनों की स्थिति

भूमि उपलब्धता से जुड़े मुद्दे

राजस्व विभाग के लंबित कार्य


सहित अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

समन्वय और फील्ड निरीक्षण पर जोर

जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं में बेहतर परिणाम तभी संभव हैं जब विभागों के बीच मजबूत समन्वय और सामूहिक प्रयास हो। उन्होंने विभागाध्यक्षों को फील्ड स्तर पर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने अधिकारियों को आपसी संवाद और सहयोग को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

कई अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, स्थापना उप समाहर्ता शशि कुमार, जिला विकास शाखा के प्रभारी पदाधिकारी-cum-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पम्मी रानी, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, वरीय कोषागार पदाधिकारी रमेश कुमार सुमन, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) वंदना पांडेय सहित अन्य जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *