:
Breaking News

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 जिलों के DM बदले, कई सचिवों को नई जिम्मेदारी

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना। नई सरकार के गठन के बाद बिहार में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। सोमवार देर शाम जारी आदेश में कई विभागों के सचिव बदले गए, वहीं 13 जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के बाद अधिकारी कार्यभार संभालने में जुट गए हैं।

विभागों में बड़े स्तर पर बदलाव:
योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के. सेंथिल कुमार को बिहार राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल को पथ निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
नगर विकास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह अब खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव होंगे। यह सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव और बेल्ट्रॉन के निदेशक का प्रभार भी संभालते रहेंगे।
अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग के सचिव दिवेश सेहरा को ग्रामीण कार्य विभाग का सचिव बनाया गया है। इनके पास जांच आयुक्त, खान आयुक्त और खनिज विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव सरवनन एम. को विभाग से हटा कर सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने को कहा गया है।
पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार एवं पुटकलकट्टी को नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारी पटना मेट्रो के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

13 जिलों में DM की नई तैनाती:
औरंगाबाद के DM श्रीकांत शास्त्री को हटाकर बेगूसराय भेजा गया है।
अभिलाषा शर्मा औरंगाबाद की नई DM होंगी।अभिषेक रंजन को मधेपुरा का DM बनाया गया है।
तरणजोत सिंह बेतिया (प. चंपारण) के नए DM बने।आशुतोष द्विवेदी कटिहार के DM नियुक्त किए गए।
प्रतिभा रानी को शिवहर की DM और वैभव श्रीवास्तव को छपरा (सारण) का DM बनाया गया है।

नया राजनीतिक दौर, नई प्रशासनिक टीम:

नई सरकार के बाद यह पहला बड़ा प्रशासनिक reshuffle माना जा रहा है। जिलों में शासन-प्रशासन को गति देने और विभागीय कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिहाज़ से इसे अहम कदम माना जा रहा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *