:
Breaking News

चालक सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम–एसपी की बैठक, 13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर। केंद्रीय चयन पर्षद (भर्ती) द्वारा 10 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली बिहार पुलिस चालक सिपाही की लिखित परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को संयुक्त रूप से विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। परीक्षा जिला मुख्यालय स्थित 13 केंद्रों पर दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी, जबकि अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग 9:30 बजे निर्धारित है।

परीक्षा को शांतिपूर्वक एवं शुचितापूर्वक कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर 13 स्टैटिक दंडाधिकारी-cum-प्रेक्षक तथा निगरानी के लिए 7 जोनल मजिस्ट्रेट-cum-समन्वयक प्रेक्षक की तैनाती की गई है। उड़न दस्ता टीम, पुलिस बल और समस्त प्रशासनिक कर्मियों को पूरी सख्ती व सतर्कता के साथ ड्यूटी पालन के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी केन्द्राधीक्षकों, जोनल एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों, पुलिस पदाधिकारियों को केंद्रीय चयन पर्षद के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी व निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) राजेश सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित सभी केन्द्राधीक्षक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *