:
Breaking News

ताजपुर–बख्तियारपुर गंगा पुल निर्माण: मुख्य सचिव ने दी सख्त चेतावनी, हर सोमवार होगी हाई-लेवल मॉनिटरिंग

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना:ताजपुर-बख्तियारपुर गंगा पुल परियोजना में तेजी लाने को लेकर सोमवार को मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि अब काम की रफ्तार किसी भी कीमत पर धीमी नहीं रहनी चाहिए। निर्माणाधीन सभी स्ट्रक्चर्स पर तुरंत और लगातार कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया।

मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को साप्ताहिक कार्ययोजना तैयार कर हर सोमवार की बैठक में प्रस्तुत करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि वे स्वयं हर हफ्ते प्रगति की “क्लोज मॉनिटरिंग” करेंगे और बाधाओं को तुरंत दूर किया जाएगा।

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के किसी भी कोने से राजधानी पटना पहुँचना अधिकतम पाँच घंटे में सुनिश्चित हो। इसी कड़ी में ताजपुर–बख्तियारपुर गंगा पुल को “अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना” बताते हुए मुख्य सचिव ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय, संसाधनों की शीघ्र उपलब्धता और समयबद्ध कार्रवाई पर जोर दिया।

गंगा पर बन रहा यह नया पुल तैयार होने के बाद महात्मा गांधी सेतु और राजेंद्र सेतु पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम होगा। साथ ही ओडिशा के पाराद्वीप से नेपाल तक का कॉरिडोर और अधिक सहज तथा तेज हो जाएगा। यह पुल न सिर्फ क्षेत्रीय संपर्क को नई धार देगा, बल्कि राज्य के आर्थिक-सामाजिक विकास में भी बड़ी भूमिका निभाएगा।

बैठक में पथ निर्माण विभाग के सचिव डॉ. संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी, BSRDCL के प्रबंध निदेशक श्री शीर्षत कपिल अशोक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *