:
Breaking News

बांका: विदेशी शराब से भरी पिकअप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार – पुलिस की बड़ी कार्रवाई

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बांका पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान में सोमवार सुबह बड़ी सफलता मिली। चांदन थाना क्षेत्र के देवघर–कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित बेहंगा पुल के पास विशेष वाहन जांच के दौरान एक डाक पार्सल टाटा पिकअप को रोकने पर भारी मात्रा में विदेशी शराब पकड़ी गई।

तलाशी में रॉयल चैलेंज की 132 कार्टून और ऑफिसर चॉइस की 138 कार्टून विदेशी शराब मिली। हर कार्टून में 48 बोतल और हर बोतल में 180 एमएल शराब होने के कारण कुल 2332.80 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। मौके से वाहन चालक सुबोध कुमार राय (32) और पंकज कुमार (22), दोनों निवासी नगरगामा, थाना राघोपुर (वैशाली), को गिरफ्तार किया गया। उनके मोबाइल फोन भी सीज कर लिए गए।

इस ऑपरेशन का नेतृत्व एसडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद ने किया। उनके साथ चांदन थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती, सअनि चंदधारी कुमार, पीटीसी दिनेश कुमार, तथा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने बताया कि पकड़ी गई शराब देवघर (झारखंड) से भागलपुर ले जाई जा रही थी। वाहन मालिक की पहचान की प्रक्रिया जारी है और दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ हो रही है। उन्होंने कहा कि तस्करी में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब, नशे के कारोबार और अवैध हथियार के खिलाफ जिला स्तर पर अभियान लगातार जारी रहेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *